Tuesday, March 24, 2026
HomeBiharशेरघाटी के रियान इंटरनेशनल विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, नवोदय परीक्षा में 16...

शेरघाटी के रियान इंटरनेशनल विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, नवोदय परीक्षा में 16 में से 13 छात्र सफल।


शेरघाटी।शहर के चरकी रोड स्थित रियान इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 16 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 13 छात्र सफल रहे।

विद्यालय के संचालक सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम काफी उत्साहजनक रहा है। सफल छात्रों में झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी गांव निवासी छात्र सूर्यकांत कुमार दांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत पंचरत्न गांव, टोला शंकर बीघा निवासी मनोज यादव के पुत्र निकेश कुमार ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा डुमरिया निवासी छात्र गौरव कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

संचालक ने बताया कि विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अब शेरघाटी शहर में ही कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों के लिए नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जा रही है, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों को कोटा या अन्य बड़े शहरों में भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Most Popular

error: Content is protected !!