मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे एसडीओ और डीएसपी, जिला परिषद सदस्य ने किया भव्य स्वागत
खिजरसराय प्रखंड के चिरैली बाजार में आयोजित मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के पावन अवसर पर सोमवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ।
यज्ञ की भव्यता और श्रद्धा के बीच नीमचक बथानी के अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद और डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह ने शिरकत की। अधिकारियों के यज्ञ मंडप पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ दीनू साहू ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसडीएम और डीएसपी ने स्वयं मंदिर परिसर और मेले का भ्रमण किया अधिकारियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने शांति और सद्भाव के साथ यज्ञ का आनंद लेने की अपील की। वहीं
मौके पर मौजूद यज्ञ समिति के अध्यक्ष श्रीराम साव और सदस्य शक्ति बाबा ने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कहा कि यज्ञ के सफल और शांतिपूर्ण संचालन में ग्रामीणों के साथ साथ पुलिस प्रशासन की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। प्रशासन की तैनाती से श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में और मेले में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं












