खिजरसराय प्रखंड के चिरैली बाजार में आयोजित मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के पावन अवसर पर बुधवार को अतरी विधानसभा राजद प्रत्याशी वैजयंती देवी का आगमन हुआ। मन्दिर परिसर में पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता उर्फ दीनू साहू ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही मंदिर परिसर और मेले का भ्रमण कर आएं हुए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं मौके पर मौजूद यज्ञ समिति सदस्य शक्ति बाबा अध्यक्ष श्रीराम साव के साथ साथ यज्ञ समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।












