बेलागंज। प्रखंड मुख्यालय के महादेव स्थान परिसर में रविवार को कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बेलागंज प्रखंड कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार अजय शामिल हुए।समिति चुनाव में सर्वसम्मति से कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति बेलागंज अंचल के अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र प्रजापति सचिव रविन्द्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष गोरेलाल प्रजापति का चुनाव किया गया। जबकि संगठन संरक्षक के तौर पर राजीव रंजन उर्फ पप्पू मुखिया का चयन किया गया। मौके पर जवाहर प्रजापति,बसंत प्रजापति, विनोद प्रजापति, वाल्मीकि प्रजापति,सोमर प्रजापति, सुनील प्रजापति,उदय प्रजापति,उमेश प्रजापति, बंगाली प्रजापति,जोधी प्रजापति व,महेश प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति सहित समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।












