गया जिले के वजीरगंज प्रखंड स्थित दक्षिणगांव निवासी स्वर्गीय सुबोध सिंह एवं शिक्षिका आशा कुमारी की पुत्री सपना कुमारी को विश्व महिला दिवस पर नंदवंशी चेतना मंच ने नारी शक्ति सम्मान -2026 से सम्मानित किया। इन दिनों वजीरगंज की बेटी सपना अपने अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष कर रही हैं।
सपना कुमारी के पिता स्वर्गीय सुबोध सिंह स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद सपना कुमारी ने अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई। न्याय की आस में उन्होंने अदालत का सहारा लिया, जहां उनके पक्ष में आदेश दिया गया है। इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है, जिससे उनका मामला अभी भी लंबित पड़ा हुआ है। इसी संघर्ष और हक की लड़ाई के लिए देखते हुए सपना कुमारी को नंदवंशी चेतना मंच ने नारी शक्ति सम्मान -2026 सम्मानित किया एवं इस मामले पर हर संभव मदद करने तथा नियुक्ति पत्र देने के बाधा उत्पन्न करने वाले सरकारी महकमा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराने के लिए अपने मंच के माध्यम से आश्वासन दिया।
मीडिया प्रभारी प्रभाकर कुमार ने नारी शक्ति सम्मान-2026 सम्मानित किया। प्रभारी प्रभाकर कुमार ने कहा कि सपना कुमारी का संघर्ष उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द सपना कुमारी को उनका हक दिया जाए और नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।
