Wednesday, April 1, 2026
HomeBiharशेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में लाखों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सोलर प्लेट से तांबे के तार गायब, एक हफ्ते बाद भी न प्राथमिकी न विभागीय सूचना


शेरघाटी। शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की छत पर लगे सोलर प्लेट से तांबे के तार चोरी कर लिए गए हैं।

बताया जाता है कि इस घटना को हुए करीब एक सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो विभागीय स्तर पर इसकी सूचना दी गई है और न ही स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं और परिसर में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, इसके बावजूद चोरी की घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
इस मामले में जब चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उदय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, शेरघाटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना में अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इधर, अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार 25 मार्च को नाइट गार्ड छोटू द्वारा चोरी की घटना को लेकर लिखित शिकायत दी गई थी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और स्थानीय थाना को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से नाइट गार्ड द्वारा डिलीवरी मरीजों को बाहर की दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं और उनसे अधिक कीमत वसूली जाती है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच का इंतजार है और यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही और चोरी की घटना पर क्या कार्रवाई करता है।

Most Popular

error: Content is protected !!