बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत चातरघाट गाँव के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम ने 30 लीटर देशी महुआ शराब को जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान में यह कार्रवाई हुई है, जिसमें 30 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ है। जिसकी पहचान कर अग्रेत्तर करवाई की जा रही है 30 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद कर थाना लाया गया है। इस छापेमारी से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है
