Monday, September 21, 2026
HomeBiharशराब माफियाओं पर रोशनगंज पुलिस का प्रहार

शराब माफियाओं पर रोशनगंज पुलिस का प्रहार

तीन दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 272 लीटर शराब के साथ हादसे ने खोली तस्करी की पोल।

शेरघाटी।रोशनगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख देखने को मिल रहा है। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़े-बड़े तस्करों की कमर तोड़ने का काम किया है। महज तीन दिनों के भीतर शराब के बड़े कारोबारियों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली है।

पुलिस की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि शराब तस्करी में लिप्त माफिया सतर्क हो जाएं, अन्यथा कानून का शिकंजा सीधे उनके दरवाजे तक पहुंचेगा। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों के बीच खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि शराब पर नियंत्रण से अपराध में भी कमी आएगी।
इसी बीच शुक्रवार की भोर करीब 3 बजे शेरघाटी–इमामगंज मुख्य मार्ग पर कोइरी बीघा गांव के पास एक बड़ा हादसा सामने आया। अंग्रेजी शराब से लदी तेज रफ्तार होंडा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के तुरंत बाद कार सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही रोशनगंज थाना अध्यक्ष अनुराजा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार से 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर थाने लाया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!