Sunday, April 5, 2026
HomeBiharगया में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़। 93.45 लीटर शराब जब्त, एक...

गया में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़। 93.45 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

गयाजी। शहर के डेलहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावरगंज बागेश्वरी गुमटी क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की गई।

उत्पाद निरीक्षक उमेश चंद्र ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि।इस मामले में बबलू कुमार (40 वर्ष), पिता दीनानाथ प्रजापति, निवासी पावरगंज बागेश्वरी गुमटी, थाना डेला को मौके से हिरासत में लिया गया है।

बरामदगी का विवरण:
▪️ 81 बोतल एवं 90 टेट्रा पैक विदेशी शराब — कुल 63.45 लीटर
▪️ 66 कैन बियर — कुल 33 लीटर

कुल मिलाकर 93.45 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लगे लोगों के बीच दहशत का माहौल है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!