Monday, September 21, 2026
HomeBiharभाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा फहरा कर मनाया गया और पुस्तक...

भाजपा के स्थापना दिवस पर झंडा फहरा कर मनाया गया और पुस्तक कॉपी का भी हुआ आयोजन। मनीष मिश्रा

गया।भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा   ने अपने आवास सहित शाहमीर तकिया रविदास टोला में पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया तथा बच्चों को कॉपी ,कलम ,मिठाई बाटकर बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस अवसरपरउन्होंने पार्टी के इतिहास ,और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। डॉ मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई सहित अनेक राष्ट्रवादी नेताओं के प्रयास से हुई थी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास को अपना मूल मंत्र बनाया है। भाजपा ने देश की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान की और आज यह संगठन विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुका है।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास के कारण पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में देश ने सुशासन और विकास का नया दौर देखा। वर्तमान में देश के प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र भाई मोदीके नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तथा कई राज्यों में सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार चल रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी कीविचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करें। स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने देश के उज्ज्वल भविष्य, संगठन की मजबूती और समाज के सर्वांगीणविकास के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। आज स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता,संतोष ठाकुर,गोपाल प्रसाद यादव, राणा रंजीत सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा,विजय प्रसाद उर्फ काला नाग,मंटू कुमार,महेश यादव,बबलू गुप्ता,सुनील रविदास,दारा रविदास,प्रदीप,शंकर,अनिल, बुलाकी, शिवनी देवी,सुमित्रा देवी,मीना देवी,सुनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर स्थापना दिवस मनाया।

Most Popular

error: Content is protected !!