Thursday, April 23, 2026
HomeBiharचाकंद पुलिस की कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चाकंद पुलिस की कार्रवाई: तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बेलागंज। चाकंद थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 34/26 के नामजद अभियुक्त पूनम देवी (पति ललित महतो), ग्राम बिथो शरीफ, को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, वारंटी अभियुक्त रामकृत चौधरी (पिता रामजतन चौधरी), ग्राम सोढ़ना, को भी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। वहीं एक अन्य वारंटी अभियुक्त विनोद सिंह (पिता रामदहीन सिंह), ग्राम चाकंद गढ़, थाना चाकंद, जिला गया, को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!