Thursday, April 23, 2026
HomeBiharनेशनल हाईवे 22 पर रामपुर मोड़ पर  आमने-सामने की टक्कर, दो घायल...

नेशनल हाईवे 22 पर रामपुर मोड़ पर  आमने-सामने की टक्कर, दो घायल गया रेफर

बेलागंज।गया–पटना एनएच-22 सड़क मार्ग पर रामपुर मोड़ के समीप गुरुवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के रैली गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी मिस्त्री और रेशमी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों चाकन्द से अपने एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे, तभी रामपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण बाइक का अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Most Popular

error: Content is protected !!