बेलागंज।बेलागंज प्रखंड क्षेत्र स्थित बालापुर उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुश्ताक अहमद के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भावुक माहौल से भर गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मोहम्मद अमजद साहब, अध्यक्ष मोहम्मद जैनुल्लाब्दीन साहब, सदस्यगण, मोहम्मद ग्यास साहब सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के नए प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यभार संभालने वाले श्री राम कृष्ण सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ गया के जिला अध्यक्ष शत्रुधन प्रसाद, विजय कुमार, नवाब हसन, अफरोज आलम, विद्यालय के समन्वयक मोहम्मद जावेद साहब, अनवर अली, नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इसके अलावा +2 उच्च विद्यालय रामेश्वर प्रसाद बेलागंज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इबरार साहब, +2 अग्रवाल उच्च विद्यालय बेलागंज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रियासत हुसैन साहब तथा मोहम्मद एहतेशाम उद्दीन साहब ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने मोहम्मद मुश्ताक अहमद के लंबे शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। विदाई के मौके पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने प्रिय प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों का स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
