ट्रस्टी आकाश प्रियदर्शी ने 11 वर्षों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्राचार्य के शैक्षणिक योगदान को सराहा*
बोधगया।बोधगया के गया-डोभी रोड स्थित विशाल प्राइवेट आईटीआई में ‘प्रिंसिपल डे’ के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! इस दौरान कॉलेज के ट्रस्टी मेंबर आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी ने प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आकाश प्रियदर्शी ने कहा कि प्राचार्य नागेंद्र कुमार सिंह पिछले 11 वर्षों से निरंतर अपनी देखरेख में छात्रों को शिक्षित कर उन्हें कुशल और होनहार बना रहे हैं ! शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण और योगदान अत्यंत सराहनीय है, जिससे संस्थान ने नई ऊंचाइयों को छुआ है ! प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ! इस गरिमामयी अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पंकज कुमार , राजन सिन्हा, राहुल रवानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे !
