Monday, May 4, 2026
HomeBiharबेलागंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाँच अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर...

बेलागंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाँच अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर घटना में उपयोग किये गए 05 मोबाईल फोन के साथ किया गया गिरफ्तार

बेलागंज।  1 मई शुक्रवार को  बेलागंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि गया पटना पैसेंजर ट्रेन बेलागंज थानान्तर्गत नेयामतपुर हॉल्ट से 01 किलो.मी. पहले चैन पुलिंग होने की बजह से रूकी उसी दौरान एक लड़की ट्रेन से गलतफहमी की वजह से उतर गई, जिसे नियामतपुर हॉल्ट पर जाना था, उसी दौरान ट्रेन खुल गई, जिसके कारण लड़की पैदल जा रही थी। उसी बीच दो युवक जो उसी ट्रेन से उतरे थे, लड़की को पकड़कर जबरदस्ती रेलवे ट्रैक से पुरब बधार में सुनसान जगह पर ले जाकर तथा अपने अन्य दो दोस्तो को बुलाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष बेलागंज थाना एवं बेलागंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या-260/26, दिनांक-02.05.2026 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को काफी गंभीरता से लेते हुए, नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक, (विधि-व्यवस्था) गया, के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें पुलिस निरीक्षक चन्दौती, बेलागंज थानाध्यक्ष, चाकन्द थानाध्यक्ष एवं बेलागंज, चाकन्द थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी, तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया।।उक्त गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान तथा आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त पाँच अभियुक्तों को घटना में उपयोग किये गए 05 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
गया पुलिस महिला सुरक्षा हेतु लगातार कार्य कर रही है। इस मामले में प्रभावी वैज्ञानिक अनुसंधान त्वरित गति से कराते हुए आरोप पत्र समर्पित किया जायेगा तथा त्वरित विचारण कराकर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता इस प्रकार हैं- अंकित कुमार, पे. रामधीर चौधरी, सा. अक्ल बिगहा, राहुल कुमार, पे. विन्देश्वरी मांझी, सा. काली स्थान कोरमा, अभिषेक कुमार, पे. अरूण साव, सा. बेलागंज,अमरेन्द्र कुमार उर्फ मथुरा यादव, पे. सूरज कुमार, सा. हरिगॉव, सभी थाना बेलागंज जिला गया एवं उपेन्द्र कुमार उर्फ भूटा, पे. सुरेन्द्र चौधरी, सा. उटा मानपुर, थाना जहानाबाद नगर थाना जिला जहानाबाद।

Most Popular

error: Content is protected !!