Monday, May 4, 2026
HomeBiharफरार अभियुक्त को चाकंद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

फरार अभियुक्त को चाकंद थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

बेलागंज।गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 326/25 के एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में धारा 30 (ए) के तहत नामजद आरोपी विनय कुमार, पिता स्व. प्रदीप यादव, ग्राम बहादुर बिगहा का निवासी है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मामले का आरोपी विनय कुमार लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलने में सफल हो रहा था। पुलिस को उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर थी।थानाध्यक्ष के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यदि अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा।

Most Popular

error: Content is protected !!