Thursday, May 7, 2026
HomeBiharनियोजित शिक्षकों को  दो माह से वेतन नही मिलने से भूखमरी क़ी...

नियोजित शिक्षकों को  दो माह से वेतन नही मिलने से भूखमरी क़ी स्थिति

बेलागंज संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती ने दी आंदोलन की चेतावनी

गया |बिहार राज्य नियोजित शिक्षक संघ के बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार भारती ने वेतन भुगतान में देरी पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। 
प्रमोद कुमार भारती ने कहा कि बेलागंज प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का विगत मार्च माह से दो माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। मई माह का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी अप्रैल और मई का वेतन लंबित है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई, दवा-इलाज व कर्ज की किस्त चुकाना मुश्किल हो रहा है। 
उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित सूचना दी गई, लेकिन भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर वेतन प्रक्रिया पूर्ण दिख रही है, पर खाते में राशि नहीं आई है। 
संघ अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो बेलागंज प्रखंड के सैकड़ों नियोजित शिक्षक बीईओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। 
प्रमोद कुमार भारती ने कहा क़ि  शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। भूखे पेट स्कूल में पढ़ाना संभव नहीं। सरकार तुरंत वेतन जारी करे, वरना पठन-पाठन ठप करने को मजबूर होंगे।
बेलागंज प्रखंड में सैकड़ों  नियोजित शिक्षक कार्यरत हैं। दो माह से वेतन नहीं मिलने से सभी में नाराजगी है। शिक्षकों ने कहा कि गर्मी की छुट्टी से पहले वेतन नहीं मिला तो परिवार चलाना कठिन हो जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!