वजीरगंज। हम पार्टी को बिहार के कैबिनेट में गुरूवार को स्थान मिलने पर वजीरगंज में कार्यकत्र्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। मीडिया प्रभारी दयाल कुमार मांझी ने बताया कि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संतोष कुमार सुमन को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ा है। मौके पर वजीरगंज में जुटे प्रखंड अध्यक्ष रामबली मांझी, सावित्री कुमारी, सुनिल कुमार मांझी, निरंजन कुमार मांझी, विकास कुमार पासवान, उमेश मांझी, धर्मेन्द्र मांझी, रामजन्म मांझी सहीत अन्य ने पार्टी अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक दूसरे मिठाई देकर खुशी का इजहार किया।
