Thursday, May 7, 2026
HomeBiharचाकंद थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों को किया...

चाकंद थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकंद थाना कांड संख्या 89/26, में दर्ज मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत अभियुक्त जुलुम मांझी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हसनपुर भुईयाटोली का निवासी है तथा उसके पिता का नाम स्वर्गीय गोरा मांझी बताया गया है। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा चाकंद थाना पुलिस ने लंबित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में पीरू बिगहा निवासी मोहम्मद नईम, पिता स्वर्गीय लाल मोहम्मद तथा मोहम्मद शहजाद, पिता मोहम्मद नईम शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया और विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के लिए आगे भेज दिया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी कानून के उल्लंघन और फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!