Tuesday, April 28, 2026
HomeBiharनवादा के अंसार नगर स्थित अंडरपास के पास अहले सुबह हुई दो...

नवादा के अंसार नगर स्थित अंडरपास के पास अहले सुबह हुई दो वाहन में भिड़ंत

नवादा के अंसार नगर स्थित अंडरपास के पास आज, 28 अप्रैल (मंगलवार) सुबह लगभग 5:43 बजे एक बार फिर सड़क दुर्घटना हो गई। लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है।

पिछले 6 महीनों से इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टिव मिरर (शीशा) लगाया जाना बेहद जरूरी है, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

अब सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और इन हादसों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे?

Most Popular

error: Content is protected !!