Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharवजीरगंज में सीतामढ़ी के रहने वाले एक मजदूर की वज्रपात से मौत

वजीरगंज में सीतामढ़ी के रहने वाले एक मजदूर की वज्रपात से मौत

वजीरगंज।वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पतेड़  मंगरावां पंचायत के बसुआ टोला के मिश्रीचक गांव में खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई | सूत्रों  से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर सीतामढ़ी का रहने वाला था और वह धान की रोपाई को लेकर इस वक्त खेत में काम कर रहा था, जिनका मृत्यु बज्रपात के चपेट में आने से हो गई | वही इस मामले में स्थानीय प्रशासन के सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सपुर्द करने के लिए घर भेज दिया गया है | वहीं स्थानीय मुखिया राजीव रंजन उर्फ डब्लू यादव ने सरकारी मुआवजा को लेकर वहां के सीओ से  बात कर जल्द ही राहत दिलवाने का आग्रह किया है, इसके साथ में स्थानीय मुखिया के द्वारा कुछ आर्थिक सहयोग भी किया गया है, बताया जाता है कि मजदूर सीतामढ़ी से आकर इधर धन की खेती में काम कर रहा था, तभी अचानक वज्रपात की चपेट में आ गया और मौत हो गई |

Most Popular

error: Content is protected !!