Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharचोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

चोरी के बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

डोभी/गया।बहेरा थाना गेट के सामने से सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहेरा थाना गेट के मुख्य मार्ग पर की गई जांच के क्रम में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वसीम अंसारी, पिता हनान अंसारी, निवासी कंगाली बीघा, थाना बाराचट्टी, जिला गया के रूप में की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यक्ति को आगे की करवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में बहेरा थाना अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई नियमित सघन वाहन जांच अभियान के तहत की गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह सघन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!