Thursday, March 26, 2026
HomeBihar28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

28 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र के तरवां में गुरूवार को एक शराब तस्कार को जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब तस्कर बुधवार को तरवां में एक ट्रॉली तथा बैग के साथ गिरफ्तार किया गया है, उसके पास से 28 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत् पांडश्वे थाना के हरिपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गई है। वह ट्रेन के माध्यम से पहाड़पुर होते हुए वजीरगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, जिसे पुलिस ने शक के आधार पर तरवां बाजार में जांच की तो बैगों में शराब रखे पाए गए। मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!