Tuesday, March 10, 2026
HomeBiharचोरी के बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

चोरी के बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

डोभी।बहेरा पुलिस के द्वारा थाना गेट के पास आपराधिक गतिविधि पर रोकथाम हेतु वाहन जांच कर रहे थे तो एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति हंटरगंज की तरफ से आ रहा था जो पुलिस बल को वाहन जांच करते हुए देखकर मोटरसाइकिल घूमाकर भगाने का प्रयास करने लगा इस क्रम में मोटरसाइकिल फिसल कर सड़क पर गिर गया जिसके बाद सशस्त्र बल के जवान के द्वारा घेराबंदी कर अभिरक्षा में ले दिया गया चोरी के वाहन के साथ पकड़े युवक की पहचान डोभी थाना क्षेत्र के अंगरा निवासी  राहुल दास पिता रामस्वरूप दास के रूप में की गई है जब कागजात की जांच की जांच की जाने लगी तो चेचिस नंबर के आधार पर यह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई जिसकी प्राथमिक विष्णुपद थाने में पहले से दर्ज थी

Most Popular

error: Content is protected !!