Thursday, March 5, 2026
HomeBiharएबीवीपी ने किया एसएमएस जी गिरी कॉलेज के नए प्राचार्य का स्वागत।

एबीवीपी ने किया एसएमएस जी गिरी कॉलेज के नए प्राचार्य का स्वागत।

शेरघाटी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शेरघाटी नगर इकाई की ओर से एसएमएस जी गिरी कॉलेज के नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा के पदभार ग्रहण करने पर शुक्रवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के छात्र नेता रंजन कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर प्राचार्य का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. दिनेश प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज में मौजूद शैक्षणिक एवं प्रशासनिक त्रुटियों को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं को बिना किसी झिझक सीधे कॉलेज प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

प्राचार्य के इस आश्वासन से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में एबीवीपी से जुड़े कई छात्र एवं कॉलेज के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस मौके पर अमित कुमार, मुकेश कुमार गौरव, सुबोध चौधरी, शशि कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!