बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिथोसरीफ गांव से एक नव विवाहिता के हत्या के मामले में फरार आरोपियों में एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आईओ बनाई गई एसआई स्वेता कुमारी ने मामले पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में आरोपी एक महिला को गिरफ्तार किया है। मामले के संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि 18 अक्टूबर 2025 को टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरसौना गांव निवासी अशोक प्रसाद ने चाकंद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सोनी कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालों के द्वारा जहर देकर कर दिया गया है। आवेदक ने उक्त मामले में विवाहिता के पति धर्मेंद्र कुमार, ससुर कृष्णा प्रसाद, सास कौशल्या देवी और ननद शेखा बिगहा गांव निवासी किरण देवी को नामजद अभियुक्त बनाया था। जिसके बाद से अभी आरोपी घर छोड़कर कर फरार थे। केश की आईओ एसआई स्वेता कुमारी ने मामले पर नजर बनाए रखा। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मामले में आरोपी कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी भी तीन आरोपी फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाया जा रहा है।












