वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधौल गांव से पुलिस ने एसटीएफ की सहायता से एक नक्सल कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि गिरफ्तार बुधौल गांव निवासी 69 वर्षीय जवाहर यादव पर नक्सली गतिविधि का मामला दर्ज है, उस पर वर्ष 2014 में हड़ाही स्थान अमैठी में एक कार्य में लगे जेसीबी को लेवी न देने पर जलाने का मामला दर्ज है। वह विगत 11 वर्षों से फरार था, जिसे पुलिस ने एसटीएफ बल की सहायता से रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।












