वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमैठी गांव से सोमवार को एसटीएफ एवं पुलिस बल ने ग्यारह वर्ष पूर्व से फरार नक्सल कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अमैठी निवासी 33 वर्षीय राजेश कुमार पर वर्ष 2014 में आर्म्स एक्ट, नक्सल गतिविधि एवं लूट मार करने सहित अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज है। सूचना मिलने एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसटीएफ पुलिस बल के टीम के सहयोग से गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया है। जिसे जरूरी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा।












