शेरघाटी।शेरघाटी अनुमण्डलीय अस्पताल मे रविवार को हुए नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने सोमवार को शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा व मुलाक़ात की परिजनों ने अनुमण्डलीय अस्पताल के चिकित्स्कों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है एसडीओ ने भरोसा दिलाया है की इस मामले की जांच टीम गठित कर की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भीम आर्मी के गया जिला उपाध्यक्ष राजनन्दन पासवान ने कहा की अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा.फिलहाल शेरघाटी एसडीओ ने भरोसा दिलाया है की इस मामले की जांच की जा रही है.












