गयाजी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 22 अगस्त 2025 को प्रस्तावित गया आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री के आगमन पर बड़ी संख्या में लोगों के विभिन्न मार्गों से गुजरने की संभावना है, जिससे पूरे जिले में यातायात संबंधी असुविधा उत्पन्न हो सकती है।
इस स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने आदेश जारी किया है कि दिनांक 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को गया जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि विद्यालय बंद रहने से छात्रों को यातायात की परेशानी से बचाया जा सकेगा और व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को विद्यालय अवर निरीक्षक, नगर निगम एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।












