Saturday, March 14, 2026
HomeBiharडोभी में अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त

डोभी में अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, कार जब्त

डोभी /गया। समेकित जांच चौकी डोभी पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब की तस्करी का खुलासा किया है। इस दौरान एक हुंडई एसेंट कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हुंडई एसेंट कार  से अवैध विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा था। जांच के क्रम में पुलिस ने कार को रोका और तलाशी के दौरान कुल 185 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कि इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सैलेश कुमार सिंह (उम्र करीब 27 वर्ष), पिता विनय सिंह, साकिन डुल्ला, थाना राजपुर, जिला चतरा (झारखंड) के रूप में की गई है।
पुलिस ने शराब के साथ-साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अनुसंधान पूर्ण होने के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। कार्रवाई में छापामार दल के अधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!