कोंच (गया)।कोंच प्रखंड अंतर्गत ददरेजी गांव निवासी अंकित कुमार शर्मा ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में चौथा रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस सफलता के साथ उनका चयन जिला खनिज विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ है।
अंकित कुमार शर्मा वर्तमान में एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ज्ञान भारती स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की। इससे पूर्व वे GATE परीक्षा में ऑल इंडिया 13वीं रैंक भी प्राप्त कर चुके हैं।
वे किसान अजय कुमार उर्फ भोला शर्मा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने अंकित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












