पश्चिम चंपारण। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि है, से पहले अपने गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र अवश्य जमा कर दें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण श्री धर्मेंद्र कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शेष बचे हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे 26 जुलाई 2025, जो कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत गणना प्रपत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि है, से पहले अपने गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र अवश्य जमा कर दें।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता अपने प्रपत्र ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भी जमा कर सकते हैं या बीएलओ के माध्यम से भौतिक रूप से भी फॉर्म जमा किए जा सकते हैं।
श्री कुमार ने बताया कि अधिकांश मतदाताओं के फॉर्म एकत्रित किए जा चुके हैं और शेष बचे मतदाताओं को “अनुपस्थित”, “स्थायी रूप से स्थानांतरित”, “मृत” या “पहले से नामांकित” श्रेणियों में चिह्नित किया गया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी मतदाता का नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) में छूट गया है, तो वे आगामी दावा एवं आपत्ति अवधि, जो 1 अगस्त 2025 से प्रारंभ हो रही है, के दौरान अपना नाम जुड़वाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
श्री कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपने नाम को सुनिश्चित करने के लिए समय पर फॉर्म भरें एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करें।












