बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएसपी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल, रेस्टुरेंट गेस्ट हाउस की नियमित जाँच थानाध्यक्ष शिवम् कुमार के द्वारा की गई है इस अभियान में उद्देश्य अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जाँच के दौरान पुलिस अधिकारी ने होटल रेस्टुरेंट संचालक को कड़ा निर्देश दिया है कि वे बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न दें, साथ ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें, जिसमें उनका पूर्ण नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल हो, यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति का ठहराव पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि किसी भी अपराधिक घटना की पुनरावृति रोकी जा सके, पुलिस ने होटल संचालक से कहा कि वे अपने यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी का सत्यापन करवाए तथा ठहरने वाले व्यक्तियों का पूरा विवरण सुरक्षित रखे साथ ही होटल, रेस्टुरेंट परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरा लगाए और उनका बैकअप कम से कम एक माह तक सुरक्षित रखे, थानाध्यक्ष शिवम् कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि होटल, रेस्टुरेंट क्षेत्र को को अपराध मुक्त रखा जा सके, उन्होंने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और स्थानीय जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हमारी प्राथमिकता है इस पहल से थाना क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक माहौल बना रहे और लोगों में पुलिस पर भरोसा बढ़ा है
