Saturday, April 25, 2026
HomeBiharनौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता  और आशा फैसिलिटेटर कि धरना

नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता  और आशा फैसिलिटेटर कि धरना

डोभी।मंगलवार की दोपहर करीब दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के प्रांगण में आशा और आशा फैसिलिटेटर के द्वारा  रैली के बाद एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। जिसमें अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन कार्यालय में  प्रभारी चिकित्सा  पदाधिकारी  को दिया। इसका नेतृत्व कर रही प्रखंड संयोजक दयावंती कुमारी ने बताई कि जो सरकार के द्वारा हम लोगों को तीन हजार मानदेय दिया गया है, वह हम लोग को नहीं चाहिए। हम लोग को फूटकर पैसा नहीं चाहिए। हम लोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दे। हम लोग 20 वर्ष से गांव और स्वास्थ्य के बीच काम करते आ रहे हैं। हम लोगों के कार्य से मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इतना काम के बावजूद भी नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं। हम लोग को रिटायर पेंशन ₹10 लाख दिया जाए। हम लोगों को 60 वर्ष से बढ़कर 65 वर्ष करें। हम लोग को 60 वर्ष के बाद कम से कम ₹10हजार पेंशन चालू करें। इस दौरान मौजूद सभी आशा एवं आशा फैसिलिटेटर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिवसीय धरना के दौरान जमकर नारेबाजी किया। वहीं आशाकर्मी सीएचसी डोभी में आशा घर एवं आशा सामग्री स्टोर नहीं रहने पर सरकार से मांग भी की है। मौके पर हेमंती कुमारी, अमिता कुमारी, फुल कुमारी, सुनैना देवी, रेखा कुमारी, मुन्नी कुमारी, पूनम कुमारी मौजूद थी।

Most Popular

error: Content is protected !!