एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा। पूछताछ में उसने सोने की तस्करी और नेपाल की केंद्रीय जेल से फरार होने की बात कबूली। उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा गया।
रक्सौल बॉर्डर से एसएसबी ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद अबुल हसन ढाली के रूप में हुई है। जिससे एसएसबी ने जब पूछताछ की तब उसने बताया कि वह नेपाल में सोने की तस्करी में शामिल था और पिछले 5 साल से काठमांडू के सेंट्रल जेल में बंद था।
एस.एस.बी 47 बटालियन, रक्सौल द्वारा सीमा पर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। 10-09-2025 को लगभग 1445 बजे, मोहम्मद अबुल हसन ढाली नामक एक बांग्लादेशी नागरिक को एस.एस.बी के 47वीं बटालियन, रक्सौल के गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 378/15 के आसपास सीमा पार करने का प्रयास करते समय रोका।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने खुलासा किया कि वह नेपाल में सोने की तस्करी में शामिल था और पिछले पाँच वर्षों से काठमांडू की केंद्रीय जेल में बंद था। उसने आगे बताया कि वह 09-09-2025 को जेल परिसर पर भीड़ के हमले के दौरान जेल से भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह बांग्लादेश जाने के लिए कोलकाता जाने वाला था। आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए व्यक्ति को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया ।












