Friday, March 13, 2026
HomeBiharबीडीओ ने मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ की राशि का चेक...

बीडीओ ने मृतक के आश्रितों को पारिवारिक लाभ की राशि का चेक प्रदान किया

वजीरगंज। प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ प्रभाकर सिंह ने कुर्किहार के महादलित टोला एकता नगर निवासी गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ की राशि का चेक दिया। बीडीओ ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा मांझी की पत्नी एवं नाती और नतनी की मौत बोरसी के धुंए से दम घुटने से हो गई थी|  आश्रित गंगा मांझी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रूपए की सहायता राशि दी गई है। यह राशि उसी दिन उपलब्ध करा दी गई थी, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर पर  मौजूद नहीं थे, जिसके कारण उनके घर पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई है।इस मौके पर ग्रामीण सह पूर्व पंसस मिथलेश शर्मा भी मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!