Wednesday, March 4, 2026
HomeBiharस्कूल गई छात्रा का अपहरण, बेलागंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

स्कूल गई छात्रा का अपहरण, बेलागंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बेलागंज पुलिस की तत्परता से अपहृत नाबालिग सुरक्षित बरामद।

बेलागंज।बीते चार दिसंबर को बेलाडीह महादलित टोला निवासी एक व्यक्ति ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। वादी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि गांव के ही कर्मेंद्र मांझी द्वारा उसकी स्कूल गई नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान शुरू किया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं अपहरण के आरोपी कर्मेंद्र मांझी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि बरामद की गई लड़की का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!