Tuesday, March 17, 2026
HomeBiharविभिन्न मामलों के छः वांछित को बेलागंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार...

विभिन्न मामलों के छः वांछित को बेलागंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एक साथ छः वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने छापेमारी कर सिंघानी गांव से कारू भगत, सुरेश भगत और संजय कुमार को पकड़ा। ये सभी बेलागंज थाना में दर्ज अलग-अलग मामलों में आरोपी थे। इसके अलावा डीहा बाजार से पवन कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, पुलिस ने जिले के महकार थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा गांव से भी एक आरोपी गणेश यादव को गिरफ्तार किया है। गणेश यादव, स्वर्गीय रामदेव यादव का पुत्र है और उसके खिलाफ भी बेलागंज थाना में मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Most Popular

error: Content is protected !!