Tuesday, March 24, 2026
HomeBiharबेलागंज थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले सहित दो को...

बेलागंज थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले सहित दो को किया गिरफ्तार

बेलागंज।बेलागंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बेलागंज थाना कांड संख्या 210/25, के  धारा 103(1), 3(5), 123 (दहेज हत्या) के तहत दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त रमेश यादव, पिता मधेश प्रसाद, निवासी प्रेम बीघा को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रमेश यादव लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसी क्रम में बेलागंज थाना की पुलिस ने एक अन्य मामले में वारंटी रामजनम चौहान, पिता स्वर्गीय राम स्वरूप चौहान, निवासी पथरा को भी गिरफ्तार कर थाना लाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय का वारंट लंबित था, जिसे निष्पादित करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!