डोभी।सोमवार को प्रखंड के दो जगहों पर मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का चेक दिया गया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार ने बताया कि सुंदर कुम्हारी गांव में बिजली के चपेट में आने से 35 वर्षीय राजेश कुमार की मौत विगत दिन हो गया था। जिसकी पत्नी काजल कुमारी को राजद नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि भगत यादव ने बीस हजार का चेक दिया। वही प्रखंड के पचरतन पंचायत के जमुनईया गांव में नहर में भैंस धोने के लिए गया विलास यादव की मौत पानी में डूबने से हो गया था। इसकी पत्नी निर्मला देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार का चेक दिया गया। इसके साथ ही इन पीड़ित परिवार को आपदा के तहत लाभ दिलवाने का आश्वाशन दिया गया।












