Friday, March 20, 2026
HomeBiharअयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के...

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर  द्वारा गया जी स्थित  मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ एवं अर्चना कर हर्ष और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया गया

गयाजी।अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर  द्वारा गया जी स्थित  मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ एवं अर्चना कर हर्ष और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव मनाया गया एबं गरीब लाचार लोगों को कंबल वितरण किया गया इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह वह ऐतिहासिक क्षण था, जिसकी प्रतीक्षा देशवासियों ने सदियों तक की। आज जब इस पावन घटना के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, तो यह प्रत्येक रामभक्त के लिए गर्व और आनंद का विषय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह सपना साकार हुआ और देश की आस्था को एक नई दिशा मिली। श्रीराम मंदिर आज न केवल धार्मिक केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी है।गया जी की पवित्र धरती पर मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए डॉ मिश्रा ने देश की सुख-शांति, समृद्धि और अखंडता की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श—सत्य, मर्यादा, सेवा और त्याग—आज भी हमारे जीवन और राजनीति के मार्गदर्शक सिद्धांत हैं यह भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित, संस्कृति संरक्षण और जनसेवा के मार्ग पर चलती रहेगी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ हम सभी के लिए खुशी का क्षण हैंउन्होंने समस्त देशवासियों को इस पावन अवसर की शुभकामनाएं देते हुए भगवान विष्णु एवं प्रभु श्रीराम से सबके जीवन में सुख, शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।

Most Popular

error: Content is protected !!