Wednesday, December 10, 2025
HomeBiharभारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भगवान बुद्ध...

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा गहरी निष्ठा और भावपूर्ण नमन किया

गयाजी।बोधि दिवस, वह पावन क्षण है जब सद्गुरु भगवान गौतम बुद्ध ने बोधगया में वटवृक्ष के नीचे गहन ध्यान साधना के पश्चात ज्ञान की ज्योति प्राप्त की थी। इसी पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा गहरी निष्ठा और भावपूर्ण नमन किया।इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि भगवान बुद्ध केवल एक महान आध्यात्मिक गुरु ही नहीं थे, बल्कि वे शांति, अहिंसा, करुणा और मानवता के अमर संदेशवाहक थे। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि मनुष्य सही मार्ग, सत्य और संयम का पालन कर अपनी आत्मा को प्रकाशमय बना सकता है। बुद्ध का संदेश कालजयी है— बुराई से दूर रहो, अच्छे कर्म करो और मन को पवित्र बनाओ—यह आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों वर्ष पूर्व था।
बोधि दिवस मानवता के लिए आत्मचिंतन का दिन है। भगवान बुद्ध ने दुनिया को दुःख, उसके कारण, उससे मुक्ति और मुक्ति के मार्ग का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा देता है। उन्होंने करुणा, मैत्री, दया और समानता की भावना को सर्वोपरि माना, जो आज के सामाजिक परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। भारत भूमि धन्य है, जहाँ से ऐसे महामानवों ने जन्म लेकर संपूर्ण विश्व को शांति का मार्ग दिखाया। बोधगया से प्रस्फुटित यह ज्ञान ज्योति आज पूरी दुनिया को आलोकित कर रही है। डॉ. मिश्रा ने सभी लोगों से भगवान बुद्ध के उपदेशों को जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम, शांति एवं भाईचारे का संदेश फैलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंन्द्र प्रसाद अधिवक्ता रामबालक पांडे नीरज कुमार सिन्हा ललन कुमार सिंह प्रमोद सिंह राजेश तिवारी सुरेंद्र कुमार पांडे मंटू कुमार महेश यादव बबलू गुप्ता

Most Popular

error: Content is protected !!