Friday, March 20, 2026
HomeBiharबेलागंज में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त एक...

बेलागंज में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त एक गिरफ्तार


बेलागंज। बेलागंज पुलिस और खनन विभाग के  द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव के समीप फल्गु नदी में अवैध खनन के खिलाफ की गई छापेमारी में पुलिस ने तीन ट्रैक्टर को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बेलागंज अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि लंबे समय से फल्गु नदी में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश में गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि खनन निरीक्षक नवीन कुमार के लिखित आवेदन पर बेलागंज थाने में 30 नामजद एवं 20 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं तथा एक आरोपी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। वहीं खनन विभाग ने अवैध खनन से राजस्व को हुए नुकसान के आकलन के बाद दोषियों पर कुल 51 लाख 24 हजार 780 रुपया का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस एवं खनन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!