Sunday, March 15, 2026
HomeBiharगयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 1.61 लाख रुपये की विदेशी शराब...

गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 1.61 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

गयाजी।रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब), सीआईबी, आरपीएसएफ, जीआरपी और जीएपी गया की संयुक्त टीम द्वारा गया रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन निगरानी की जा रही थी। यह कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी रेसुब गया बनारसी यादव और निरीक्षक सीआईबी गया चन्दन कुमार के नेतृत्व में की जा रही थी। इसी दौरान गया स्टेशन के दक्षिण छोर पर एकांत स्थान में दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए नजर आए। शक होने पर जवानों ने दोनों को घेरकर पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास चार बड़े झोले और पांच पीठ्ठू बैग पाए गए, जो पूरी तरह भरे हुए थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विकास कुमार (25 वर्ष), पिता राजू चौधरी, निवासी छोटकी डेल्हा, थाना डेल्हा, जिला गया। अजय कुमार (24 वर्ष), पिता स्व. सुरेन्द्र पासवान, निवासी दुल्हीनगंज लेन बाटा मोड़, थाना कोतवाली, जिला गया बताया। जब उनसे बैग और झोलों में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उसमें शराब है, जिसे वे उत्तर प्रदेश से लेकर आए हैं। इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न ब्रांड की कुल 161.670 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख 82 हजार 5 रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना गया लाया गया। जहां सउनि पवन कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर जीआरपी थाना कांड संख्या 07/2026, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!