बेलागंज (गया)।चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर हो-हल्ला करने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है तीनों व्यक्ति गयाजी शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत खरखुरा के रहने वाला है। पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि बाजार क्षेत्र में कुछ लोग नशे की हालत में हंगामा कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही चाकंद थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि तीनों शराब के नशे में थे और सार्वजनिक जगह पर हंगामा कर रहे थे। इसके बाद उन्हें थाना लाकर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जाँच कराई गई। जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष शिवम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराबियों के द्वारा किए जा रहे हंगामा से चाकंद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही स्थिति सामान्य हो गई।














