Sunday, March 22, 2026
HomeBiharसीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता

लुटुआ के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी नक्सली साजिश नाकाम।

शेरघाटी। अनुमंडल के लुटुआ थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम सोनदहा, हरदिया, डुमरी नाला, मुसीया और चापरवार के जंगल क्षेत्र में प्राप्त आसूचना के आधार पर 47 बटालियन सीआरपीएफ सोनदाहा और 215 बटालियन सीआरपीएफ नागोबार द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
यह अभियान 47 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक कमाण्डेंट राजेश कुमार मौर्य एवं 215 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक कमाण्डेंट संजीत पाण्डेय के नेतृत्व में चलाया गया। सर्चिंग के दौरान जंगल क्षेत्र से एक भरमार राइफल, एक देशी कट्टा, 7.62×39 एमएम के 6 कारतूस, 315 बोर के 3 कारतूस, एक खाली खोखा, प्राथमिक उपचार की दवाइयां और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।
बरामद सभी सामग्रियों को लुटुआ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में दोनों सहायक कमाण्डेंटों ने बताया कि असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से जंगल में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखे हुए थे। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!