Sunday, March 15, 2026
HomeBiharइमामगंज में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जंगल से हथियार और विस्फोटक...

इमामगंज में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, जंगल से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

47 सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भलुवाहा पहाड़ के घने जंगल में चला सर्च ऑपरेशन


शेरघाटी।इमामगंज में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 47 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अवधेश कुमार के निर्देश पर जंगल में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।
इस संबंध में जी/47 सीआरपीएफ सेवरा के कंपनी कमांडर साजन कुमार ने बताया कि मैंगरा थाना क्षेत्र में जी/47 बीएन सीआरपीएफ सेवरा, एसटीएफ एआरजी इमामगंज, अभियान दल 9 इमामगंज और अभियान दल 10 छकरबंधा की संयुक्त टीम ने एसएडीओ के तहत अभियान चलाया। टीम काशीनगर गांव से करीब दो किलोमीटर अंदर भलुवाहा पहाड़ की ओर घने जंगल में गई और पूरे इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
सर्च के दौरान भलुवाहा पहाड़ के जंगल से एक देशी थ्रनट, एक 3.03 एमएम का जिंदा कारतूस, एक 3.03 एमएम का खाली खोखा, एक 7.62 एमएम का मिस फायर राउंड और लगभग 10 फीट लाल रंग का कोडेक्स वायर बरामद किया गया।
बरामद सभी सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मैंगरा थाना के पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इलाके में आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा ताकि किसी भी नक्सली या असामाजिक गतिविधि पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!