-बिहार में उद्यम के लिए बुनियादी संरचनाएं मौजूद
गयाजी।गया इंजीनियरिंग कालेज में बिहार आइडिया फेस्टिवल-2025′ का किया गया भव्य आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत दीपोत्सव के साथ शुरू हुआ इसके बाद गया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजन सरकार ने अतिथियों को स्वागत स्मृति चिन्ह व चुके देकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया एवं संबोधित करते हुए बताया कि बिहार आइडिया फेस्टिवल एक आयोजन नहीं एक खोज है जहां प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा ।जिला स्टार्टअप कॉर्डिनेटर सुशांत कुमार के द्वारा बिहार आइडिया फेस्टिवल एवं स्टार्टअप बिहार के उपलब्धियों एवं होने वाले फायदा को बताया गया, स्टार्टअप की चर्चा के साथ ही देश के बड़े शहरों मुंबई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम व नोएडा जैसे शहरों का नाम सामने आता है। लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। बिहार में भी स्टार्टअप के लिए अब अनुकूल वातावरण है। इंफ्रा स्ट्रक्चर विकसित हुए हैं। सड़क और विजानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के मामले में भी बिहार पीछे नहीं है। जरूरत है मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अपनी रचन्वत्मक सोच को आगे बढ़ाने की। सरकार भी ऐसी सोच












