Tuesday, December 16, 2025
HomeBiharबिहार के प्रभारी श्री विनोद तावडे भाजपा नेता मनीष पंकज ने किया...

बिहार के प्रभारी श्री विनोद तावडे भाजपा नेता मनीष पंकज ने किया भव्य स्वागत

गयाजी।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रदेश के संगठन प्रभारी श्री विनोद तावडे जी का आज गया जी के पावन धरती पर  स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा जी द्वारा सम्मानपूर्वक किया गया। इस अवसर पर डॉ मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, विष्णु चरण चिन्ह अंगवस्त्र भेंट कर एवं पुष्पों का  बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वागत करते हुएडॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि श्री तावडे जी का संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण भाव बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि तावडे जी का मार्गदर्शन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, विशेष रूप से आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए उनका अनुभव अत्यंत लाभकारीसिद्धहोगाडॉ मिश्रा ने कहा कि विनोद तावडे जी का राजनीतिक जीवन सादगी, निष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण से भरा रहा है। उनका व्यवहारिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक कौशल पार्टी के सभी स्तरों पर अनुकरणीय है। स्वागतके माध्यम से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता का महत्व सर्वोपरि है।

Most Popular

error: Content is protected !!